लोहरदगा: सासाराम एक्सप्रेस के दरवाजे पर बैठा यात्री घायल, सदर अस्पताल में इलाज जारी
लोहरदगा: सासाराम एक्सप्रेस में यात्रा कर रहे एक यात्री के घायल होने का मामला सामने आया है। घायल की पहचान 55 वर्षीय विश्वनाथ चौधरी, पिता सुकू चौधरी, निवासी रेहला थाना, जिला गढ़वा के रूप में की गई है। जानकारी के अनुसार विश्वनाथ चौधरी सासाराम एक्सप्रेस से रांची जाने के लिए निकले थे। इसी दौरान जब ट्रेन लोहरदगा रेलवे स्टेशन के पास पहुंची, तब वह ट्रेन के दरवाजे पर