भांडेर: भांडेर के मेला ग्राउंड में ट्रैक्टर की टक्कर से कार पर गिरा बिजली का खंभा, कार क्षतिग्रस्त, चालक सुरक्षित
Bhander, Datia | Apr 3, 2026 भांडेर थाना अंतर्गत मेला ग्राउंड में शुक्रवार दोपहर करीब 02 बजे एक बड़ा हादसा होते-होते टल गया, जब तेज रफ्तार ट्रैक्टर की टक्कर से विद्युत पोल कार पर गिर गया। घटना के दौरान कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई, हालांकि चालक बाल-बाल बच गया।जानकारी के अनुसार, मेला ग्राउंड क्षेत्र में खड़ी एक कार पर अचानक विद्युत पोल गिर पड़ा।