डीसीपी साउथ ईस्ट रवि कुमार सिंह ने बताया हैं कि आरोपी और मृतक का परिवार एक ही बाथरूम इस्तेमाल करते थे। बाथरूम की सफाई को लेकर हुए झगड़े के दौरान आरोपी परिवार ने चाकू से दोनों भाइयों पर हमला कर दिया जिसमें से एक भाई की मौत हो गई. सब्जी काटने वाले चाकू से हमला किया गया था चाकू बरामद कर लिया गया है आरोपियों को हिरासत में लेकर पूरे मामले की जांच की जा रही है।