बरेली: बिथरी चैनपुर थाना पुलिस ने किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने वाले युवक को किया गिरफ्तार
बिथरी चैनपुर थाना पुलिस ने किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। पकड़ा गया आरोपी हाफिजगंज थाना क्षेत्र के कुंवरपुर बंजरिया का रहने वाला है। पुलिस ने मामले में कार्यवाही करते हुए मंगलवार को समय लगभग 5:30 बजे शाम को आरोपी को जेल भेज दिया है।