केकड़ी: आग लगने की आपात स्थिति से निपटने के लिए केकड़ी में अजमेर रोड़ पर रिलायंस पेट्रोल पम्प पर मॉक ड्रिल का हुआ सफल आयोजन
Kekri, Ajmer | Jul 9, 2024 केकड़ी के अजमेर रोड़ स्थित रिलायंस पेट्रोल पंप पर मंगलवार को आग लगने की आपात स्थिति से निपटने के लिए एक सफल मॉक ड्रिल का आयोजन किया गया। जिसका जिला अधिकारियों ने भी निरीक्षण कर मॉक ड्रिल की सराहना की।वहीं पेट्रोल पंप की व्यवस्थाओं व इंतजामों का सूक्ष्मता से निरीक्षण भी किया।