तालबेहट: बार थाना क्षेत्र में खेत पर गेहूं की फसल की थ्रेसिंग करते समय किसान को सर्प ने डसा, हुई मौत, शव पोस्टमार्टम को भेजा गया
तालबेहट तहसील क्षेत्र के बार थाना क्षेत्र में खेत पर गेहूं की फसल की थ्रेसिंग करते समय किसान को सर्प ने डस लिया,हालत बिगड़ती देख परिजनों द्वारा सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बार लाया गया जहां पर डॉक्टर ने चिकित्सीय परीक्षण करने के बाद मृत घोषित कर दिया उक्त मामले में पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।