सिहोरा: शिव मंदिर बाबाताल में महारुद्र यज्ञ की पूर्णाहुति
नगर के सिद्ध पीठ स्थल शिव मंदिर बाबाताल में विश्व शांति मानव कल्याणार्थ आयोजित दस दिवसीय हवनात्मक तथा अभिषेकात्मक महारुद्र यज्ञ का आज सोमवार को पूर्णाहुति के साथ ही समापन हो जायेगा।यज्ञ में प्रतिदिन सिहोरा खितौला के साथ इससे लगे दर्जनों ग्रामों के भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है।