नानपारा: नवाबगंज ब्लॉक मुख्यालय में समय से अधिकारियों के नहीं पहुंचने पर फरियादी वापस लौटे, समाजसेवियों ने की कार्रवाई की मांग
नवाबगंज ब्लॉक मुख्यालय पर समय से अधिकारियों के न पहुंचने से कुर्सियां खाली रही वही फरियादियों को वापस लौटना पड़ा जिसको लेकर स्थानीय समाजसेवी बद्री सिंह एवं दरबारी लाल ने उच्च अधिकारियों से कार्रवाई की मांग की है बताया है की ब्लॉक मुख्यालय के अधिकारी मनमानी कर रहे हैं और अपने समय से आना-जाना करते हैं जिससे काफी फरियादी वापस लौट जाते हैं