बरेली: सुभाष नगर थाना क्षेत्र के तिवारी मंदिर के पास 4 वर्षीय बच्चे पर आवारा कुत्ते ने किया हमला
सुभाष नगर थाना क्षेत्र तिवारी मंदिर के पास घर के बाहर खड़े 4 वर्षीय बच्चे पर आवारा कुत्ते ने हमला कर दिया। हमले में बच्चा गंभीर रूप से घायल हो गया। परिजनों ने उपचार के लिए बरेली के जिला अस्पताल में भर्ती कराया है। परिजनों ने जानकारी देते हुए बताया कि आवारा कुत्ता इससे पहले भी कई लोगों पर हमला कर चुका है।