बरेली: हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर में भगदड़, बरेली के आठ वर्षीय आरुष की मौत, मां और बहन गंभीर घायल
हरिद्वार के मनसा देवी मंदिर परिसर में रविवार को भगदड़ मच गई। अफवाह थी कि बिजली का तार टूट गया है। भगदड़ में बरेली जिले के शीशगढ़ थाना क्षेत्र के गांव सहोड़ा निवासी प्रवेश कुमार का परिवार चपेट में आ गया। आठ साल के बेटे आरुष की इलाज के दौरान ऋषिकेश एम्स में मौत हो गई, जबकि उसकी मां निर्मला और छह वर्षीय बहन सौम्या गंभीर रूप से घायल हैं।