ब्यौहारी: पपौंध के खड़ेह गांव में बिजली के करंट से युवक की मौत, पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की
पुलिस ने बताया कि पपौंध थाना क्षेत्र के खड़ेह गांव में बिजली करंट लगने से एक युवक की मौत हो गई है। घटना के बाद पुलिस ने अपनी जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने बताया कि सूर्यकांत विश्वकर्मा की इस घटना में मौत हुई है। घटना उस समय हुई जब युवक घर की लाइट बंद कर रहा था।मामले में शनिवार सुबह 10 बजे पुलिस ने मर्ग कायम किया है।