टेहरोली: टहरौली में ईद की नमाज में उमड़ा भारी जनसैलाब, एक-दूसरे को गले लगाकर दी बधाई
महीने भर तक रमजान के रोजे रखने के बाद सुबह नगर एवं ग्रामीण क्षेत्र में ईद का त्यौहार पूरे उल्लास,आस्था और भाईचारे के साथ मनाया गया। सुबह से ही सैकड़ो की संख्या में मुस्लिम समुदाय के लोग परवर दिगार का शुक्र अदा करने और सजदा करने के लिए ईदगाह की ओर उमड़ पड़े। ईद की नमाज पूरे जोशखरोश और अकीदत के साथ अदा की गई, जिसका सभी को बेसब्री से इंतजार रहता है।