ओडिशा के बड़बिल की बैंक ऑफ महाराष्ट्र शाखा में 19 जनवरी को हुई डकैती के तार अब झारखंड के चाईबासा समेत अन्य इलाकों से जुड़ रहा है। जांच के लिए ओडिशा पुलिस की विशेष जांच टीम मंगलवार देर शाम झारखंड पहुंची और चाईबासा में जांच-पड़ताल तेज कर दी है। गौरतलब है कि 19 जनवरी को हथियारबंद छह अपराधी करीब 5 करोड़ रुपये से अधिक के सोने के आभूषण तथा लगभग 5 लाख नकद लूट लिए थ