हरिद्वार: रानीपुर मोड़ पर जलभराव की तीन दशक पुरानी समस्या का समाधान नहीं होने से व्यापारियों में आक्रोश #jansamasya
हरिद्वार का रानीपुर मोड़ शहर का सबसे पॉश इलाका है। यहां कई नामी शोरूम और छोटे बड़े अस्पताल और दुकानें हैं। हर मानसून सीजन में तेज बारिश होते ही यहां भयंकर जलभराव हो जाता है। पानी भरने से बाढ़ जैसे हालात बन जाते हैं। राहगीरों के साथ साथ व्यापारियों को सबसे ज्यादा परेशानी होती है। व्यापारियों ने बताया कि रानीपुर मोड़ पर जलभराव की समस्या करीब तीन दशक पुरानी है।