गोपालगंज: तेजाब हमला: कुचायकोट पुलिस ने 24 घंटे में आरोपी को खजूरी से किया गिरफ्तार
गोपालगंज जिले के कुचायकोट थानां क्षेत्र के खजूरी गांव में जमीनी विवाद को लेकर हुए तेजाब हमले में शामिल आरोपी को कुचायकोट थानां की पुलिस ने 24 घण्टे के अंदर गिरफ्तार कर लिया।कुचायकोट थानां अध्यक्ष आलोक कुमार ने बताया शुक्रवार को शाम 5 बजे कि गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ के बाद उसे कोर्ट में पेश कर दिया गया।