रातू: रांची लाया गया कुवैत में मृत मोहम्मद अली हुसैन का पार्थिक शरीर
Ratu, Ranchi | Jun 15, 2024 कुवैत में मृत मोहम्मद अली हुसैन का पार्थिव शरीर कुछ देर पहले रांची एयरपोर्ट पर लाया गया। शोक संतप्त परिजनों के साथ उपायुक्त, राँची राहुल कुमार सिन्हा भी एयरपोर्ट पर मौजूद रहे। उन्होंने मोहम्मद अली हुसैन के परिजनों से बातचीत की एवं उन्हें ढाढ़स बंधाते हुए कहा कि दु:ख की इस घड़ी में पूरा प्रशासन आप सभी के साथ है।