फारबिसगंज: फणीश्वर नाथ रेणु इंजीनियरिंग कॉलेज में खेल ग्राउंड का शिलान्यास किया गया
फारबिसगंज प्रखंड क्षेत्र के सिमराहा बाजार स्थित फणीश्वर नाथ रेणु इंजीनियरिंग कॉलेज में गुरुवार को शाम 4 बजे के करीब खेल ग्राउंड का शिलान्यास फारबिसगंज विधायक विद्यासागर केसरी उर्फ मंचन केसरी और अनुमंडल पदाधिकारी शैलजा पांडेय ने संयुक्त रूप से किया। इस मौके पर झिरवा पुरवारी के मुखिया प्रतिनिधि मोहम्मद कमालुद्दीन तथा कई वार्ड सदस्य भी उपस्थित रहे।