लोहरदगा: सदर अंचल के अंचलाधिकारी रामनारायण खलखो ने कार्यभार संभालते ही जन समस्याओं के समाधान को प्राथमिकता दी
लोहरदगा सदर अंचल के नए अंचलाधिकारी रामनारायण खलखो ने गुरुवार दोपहर करीब 1:30 बजे कार्यभार संभाला। अंचल कार्यालय परिसर में निवर्तमान अंचलाधिकारी आशुतोष कुमार ने उन्हें कार्यभार सौंपा। कार्यभार ग्रहण के बाद रामनारायण खलखो ने कहा कि आम लोगों की समस्याओं का त्वरित समाधान और सरकारी योजनाओं का पारदर्शी क्रियान्वयन उनकी पहली प्राथमिकता होगी।