कांकेर में सर्व आदिवासी समाज के पूर्व जिला अध्यक्ष जीवन ठाकुर की संदिग्ध परिस्थितियों में हुई मौत के बाद आदिवासी समाज आक्रोश में हैं। आदिवासी समाज ने जेल प्रशासन पर हत्या और गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए आज कलेक्टर को ज्ञापन सौंपा। उनके पुत्र का कहना है जब तक उनके पिता को न्याय नहीं मिलेगा उनके शव को नहीं लाऊंगा।