घाटोल: घाटोल के टामटिया में 24 कुंडिय राष्ट्र शौर्य समृद्धि गायत्री महायज्ञ का आयोजन, विधायक नीनामा सहित सैकड़ों लोग रहे मौजूद
अखिल विश्व गायत्री परिवार शान्ति कुंज हरिद्वार के मार्गदर्शन में गायत्री शक्ति पीठ नरवाली के सानिध्य में घाटोल के टामटिया गांव मे 24कुंडिय गायत्री महायज्ञ आयोजित हुवा। सोमवार शाम 4 बजे मिली जानकारी अनुसार आचार्य सुनील शर्मा के आचार्यत्व में 33कोटि देवताओं का विशेष पूजन सर्वतोभद्र मंडल पर पूजन के साथ गायत्री महामंत्र की आहुतियां प्रदान कर विश्व मंगल कामना की।