भागलपुर जिले के जगदीशपुर थाना क्षेत्र में पुलिस ने पशु तस्करी के खिलाफ कार्रवाई करते हुए एक संदिग्ध वाहन को जब्त किया है। वाहन की तलाशी लेने पर उसमें से कई मवेशी बरामद किए गए। पुलिस द्वारा जब्त किए गए मवेशियों और वाहन को फिलहाल लोकनाथ उच्च विद्यालय के मैदान में सुरक्षित रखा गया है।