बूंदी: गुमानपुरा के आंगनबाड़ी केंद्र में जेंडर, पोश एक्ट, बाल विवाह रोकथाम एवं कानूनों के बारे में जानकारी दी गई
महिला अधिकारिता विभाग के सहायक निदेशक भैरू प्रकाश नागर ने कहा कि बाल विवाह जड़ से खत्म करने के लिए सबको मिलकर प्रयास करना होगा। बाल विवाह से बच्चों का बचपन खत्म हो जाता है। इसके साथ ही महिलाओं का कार्यस्थल पर शोषण न हो इसके लिए प्रत्येक कार्यस्थल, जहां कार्मिकों की संख्या 10 या 10 से अधिक हैं, आंतरिक शिकायत समितियों का गठन किया गया।