शुक्रवार को 4:00 उच्च विद्यालय नौवागढ़ी के मैदान में आयोजित सार्वजनिक सहयोग फुटबॉल क्लब के द्वारा आयोजित दूसरा सेमीफाइनल में किशनपुर ने नौवागढी को ट्राई ब्रेकर से पराजित कर फाइनल में बनाई अपनी जगह। खेल से पूर्व मुख्य अतिथि उप मुख्य पार्षद जमालपुर अंजली कुमारी ने फीता काटकर तथा खिलाड़ियों से परिचय कर एवं किक मार कर खेल की शुरूआत किया।