आरा: हरिदास टोला में घरेलू विवाद को लेकर बेटे ने पिता को गोली मारकर किया जख्मी, सदर अस्पताल में कराया गया भर्ती
Arrah, Bhojpur | Jul 24, 2024 हरिदास टोला में बाप को बेटा ने गोली मारकर किया जख्मी। सदर अस्पताल में उसे इलाज के लिए कराया गया भर्ती। जख्मी व्यक्ति का नाम रुदल यादव बताया गया है। जख्मी की पत्नी ने बताया कि बेटा के द्वारा संपत्ति बंटवारे को लेकर कई दिनों से भी विवाद किया जा रहा था। आज मामूली विवाद हुआ और उसने और उसकी पत्नी ने मेरे पति को गोली मार कर जख्मी कर दिया।