रामपुर: रविवार को ग्राम सूपा में 11000 लाइन की चपेट में आने से 55 वर्ष की महिला हुई घायल, जिला अस्पताल में भर्ती
Rampur, Rampur | Mar 31, 2024 थाना पटवाई क्षेत्र के ग्राम सूपा निवासी 55 वर्षीय पूरण देइ घर के बाहर झाड़ू से सफाई कर रही थी। तभी 11000 बिजली के पोल से करंट उतर आया। जिसकी चपेट में आकर महिला घायल हो गई। घायल महिला को रामपुर के जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। जहां पर उसका उपचार चल रहा है।