श्योपुर: बोर्ड परीक्षाओं के लिए जिलेभर में बनाये गये 35 परीक्षा केन्द्र, डीईओ एमएल गर्ग ने दी जानकारी।
श्योपुर। श्योपुर जिले में 10वीं और 12वीं की बोर्ड परीक्षाओं के लिए 35 परीक्षा केंद्र बनाएं गए हैं। जिला शिक्षा विभाग की ओर से इन केन्द्रों पर शांतिपूर्ण और व्यवस्थित तरीके से परीक्षा संपन्न कराने की तैयारियां शुरू कर दी गई हैं। यह जानकारी डीईओ एमएल गर्ग ने आज गुरूवार को दोपहर 03 बजे दी है।