मुंगेर: बबुआ गंगा घाट में डूब रहे दो किशोर को गोताखोर ने बचाया दोनों कोतवाली थाना क्षेत्र के रहने वाले
Munger, Munger | Jul 27, 2024 शनिवार की सुबह कोतवाली थाना क्षेत्र के किला परिसर स्थित बबुआ गंगा घाट में डूब रहे केलाबाड़ी के रहने वाले श्याम पासवान के पुत्र राहुल राज व छोटी केलाबाड़ी के रहने वाले राजेश मंडल के पुत्र अवज कुमार को स्थानीय गोताखोर ने बचाया वही इस संबंध में जानकारी देते हुए गोताखोर जितेंद्र सहनी ने बताया कि यह दोनों किशोर गंगा में डूब रहा था जिसे बचा लिया गया