इंटरमीडिएट परीक्षा को लेकर बौंसी प्रखंड स्थित बनाये गये तीन परीक्षा केन्द्रों पर शांतिपूर्ण माहौल में परीक्षा समाप्त हुई। सोमवार करीब 5 बजे तीनों परीक्षा केन्द्र के केन्द्राधीक्षक से मिली जानकारी के अनुसार तीनों केंद्रों को मिलाकर कुल 1624 परीक्षार्थी पंजीकृत थे, जिनमें से 31 परीक्षार्थी अनुपस्थित रहे, जबकि 1593 विद्यार्थियों ने परीक्षा में भाग लिया।