रामपुर: पुलिस लाइन के निकट अपर पुलिस अधीक्षक अनुराग सिंह के नेतृत्व में महिला रिक्रूट आरक्षियों ने किया पैदल मार्च
Rampur, Rampur | Jan 31, 2026 शनिवार को सुबह 9 बजे मिली जानकारी के अनुसार रामपुर पुलिस द्वारा महिला रिक्रूट आरक्षियों के प्रशिक्षण के अंतर्गत एक भव्य पैदल मार्च का आयोजन किया गया। यह मार्च अपर पुलिस अधीक्षक एवं क्षेत्राधिकारी (लाइन) के नेतृत्व में पुलिस लाइन से शुरू होकर मोरी गेट, एकता चौकी और मंडी चौकी जैसे प्रमुख क्षेत्रों से होते हुए पुनः पुलिस लाइन पर समाप्त हुआ।