पंडौल थाना की पुलिस ने मंगलवार रात 8:00 बजे बताया कि, पंडोल बाजार निवासी पूनम देवी नामक महिला ने अल्ट्रासाउंड मशीन आपूर्ति के नाम पर लाखों रुपए की धोखाधड़ी करने के मामले में पटना के आरएनए इन्फोटेक सॉल्यूशंस कंपनी के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज कराई गई है। इस संबंध में पंडौल बाजार निवासी अविनाश कुमार भारती की पत्नी पूनम ने पंडौल थाना में मामला दर्ज कराया है।