कोटा: भरारी के धन उपार्जन केंद्र में किसानों ने खरीदी व्यवस्था को बताया पारदर्शी, केंद्र व राज्य सरकार का जताया आभार
Kota, Bilaspur | Nov 20, 2025 सेवा सहकारी समिति रतनपुर के धान उपार्जन केंद्र भरारी में धान बेचने पहुंचे सेमरा के किसान रमेश साहू और गोंदईया के जनक राम साहू ने खरीदी व्यवस्था पर संतोष जताया। किसानों ने बताया कि केंद्र में बारदाना पर्याप्त है,टोकन और तौल प्रक्रिया पारदर्शी है, तथा कर्मचारी सहयोगी है। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णु देव साय और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के प्रति आभार व्यक्त किया