अररिया: बैजनाथपुर में जमीनी विवाद को लेकर दो पक्षों के बीच हुई मारपीट में एक पक्ष के चार लोग घायल, इलाज जारी
Araria, Araria | Jan 31, 2025 अररिया आरएस थाना क्षेत्र के बैजनाथपुर वार्ड संख्या 06 में दो पक्षों के बीच जमीनी विवाद को लेकर हुई मारपीट की घटना में एक पक्ष के चार लोग गंभीर रूप से घायल हो गए. जिसे स्थानीय लोगों व परिजनों के सहयोग से आनन-फानन में सदर अस्पताल अररिया शुक्रवार को देर शाम 4 बजे के करीब लाया गया जहां चिकित्सक के देखरेख में घायल सभी लोगो का इलाज किया जा रहा है.