लखीमपुर खीरी जिले के सदर कोतवाली क्षेत्र के मोहल्ला राजगढ़ में एक मंदिर पर अवैध कब्जे को लेकर विवाद खड़ा हो गया। शनिवार को मोहल्ले के कई लोग सदर कोतवाली पहुंचे और इस मामले में कार्रवाई की मांग की।लालू ने बताया कि मोहल्ले में एक मंदिर स्थित है, जिस पर स्थानीय दबंग युवक ज्ञान ने अवैध रूप से कब्जा कर लिया है।