इटकी: रातू रोड में लोकतंत्र बचाओ अभियान का प्रतिनिधिमंडल झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से मिला
Itki, Ranchi | Oct 22, 2024 लोकतंत्र बचाओ अभियान का प्रतिनिधिमंडल झारखंड के मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी से मंगलवार दिन के करीब 3 बजे मिलकर राज्य में बिना धार्मिक ध्रुवीकरण के निष्पक्ष विधान सभा चुनाव सुनिश्चित करने की मांग की है। प्रतिनिधिमंडल ने मुख्य निर्वाचन पदाधिकारी को 2024 के लोक सभा चुनाव के दौरान भारतीय जनता पार्टी द्वारा आचार संहिता का व्यापक उल्लंघनों करने की बात कही।