छिबरामऊ: गणेश चौधरी के एक विद्यालय में दबंगों ने घुसकर की मारपीट, वीडियो सोशल मीडिया पर हुआ वायरल, कोतवाली में दी तहरीर
छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र के गणेश चौधरी में एक विद्यालय में वार्षिक उत्सव का कार्यक्रम चल रहा था कि तभी कुछ दबंग विद्यालय में घुस गए और मारपीट करने लगे जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर स्थानीय लोगों ने वायरल कर दिया। मंगलवार की शाम 4:30 बजे की बताई जा रही घटना। कई लोग घायल होने की बात आई सामने पीड़ित पक्ष में कोतवाली में दी तहरीर पुलिस जांच में जुटी।