जगदीशपुर: पटना में ऐतिहासिक धरोहरों का बभनीयाव उच्च माध्यमिक विद्यालय के छात्र-छात्राओं ने किया अध्ययन
मुख्यमंत्री बिहार दर्शन योजना के अंतर्गत जगदीशपुर प्रखंड के उच्च माध्यमिक विद्यालय बभनीयाव के छात्र-छात्राओं का परिभ्रमण दल ऐतिहासिक धरोहरों का अध्ययन किया । जिसमें वर्ग नौ के 30 छात्राओं का दल पटना संजय गांधी जैविक उद्यान, पटना म्यूजियम एवं विज्ञान भवन का दर्शन किया बच्चों ने कहा कि जो किताबों में देखा करते थे आज सामने देखकर बहुत अच्छा लगा।