नसीराबाद: जड़वासा गांव में ट्रैक्टर की टक्कर से एक राहगीर की हुई मौत, पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंपा
मंगलवार को सुबह करीब 10:00 बजे गांव जड़वासा मैं ट्रैक्टर की टक्कर से राजगीर की मौत होने का मामला सामने आया, जानकारी के अनुसार बीती रात जागरण से पैदल घर लौट रहे ग्रामीण को एक ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी जिससे मौके पर उसकी मौत हो गई, मृतक के भतीजे ने सदर थाने में ट्रैक्टर चालक के खिलाफ शिकायत दर्ज करवाई है।