जमुई: परासी गांव में पड़ोसियों ने तीन लोगों को टांगी से मारकर किया घायल, जांच में जुटी पुलिस
Jamui, Jamui | Jul 27, 2024 परासी गांव में भूमि विवाद को लेकर दबंग पड़ोसियों ने तीन लोगों को टांगी से हमला कर बुरी तरह घायल कर दिया।घटना की जानकारी पुलिस को दी गई। उसके बाद परिजन द्वारा शनिवार की देर शाम तीनों को इलाज के लिए सदर अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां डाक्टर के द्वारा तीनों का इलाज किया जा रहा है। वहीं पुलिस घटना की जांच में जुटी हुई है।