जशपुर: ऑपरेशन मुस्कान: झारखंड से गुम नाबालिक बालिका को बरामद कर परिजनों के सुपुर्द किया गया, आरोपी गिरफ्तार
ऑपरेशन मुस्कान के तहत जशपुर पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए गुम हुई 15 वर्षीय नाबालिक बालिका को सूचना के चंद घंटों में झारखंड के सिमडेगा जिले से दस्तयाब कर सुरक्षित परिजनों के सुपुर्द किया है। मामले में शादी का झांसा देकर बालिका को भगाकर ले जाने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। यह मामला थाना दुलदुला क्षेत्रांतर्गत का है। दिनांक 25 दिसंबर 2025