जशपुर: मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने कहा, पेंशनरों का अनुभव प्रशासन की अमूल्य पूंजी है
मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रविवार को ग्राम पमशाला कंवरधाम (तप करा) में आयोजित सरगुजा संभागीय पेंशनर सम्मेलन में मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। संभाग के विभिन्न जिलों से पहुंचे लगभग एक हजार पेंशनरों की उपस्थिति में सम्मेलन गरिमामय और भावनात्मक वातावरण में सम्पन्न हुआ। जशपुर जनसम्पर्क अधिकारी से रविवार की शाम छह बजे मिली जानकारी के अनुसार मुख्यमंत्री