पयागपुर: पयागपुर में जमीन पर निर्माण के दौरान कुछ लोगों ने की तोड़फोड़, मना करने पर की मारपीट, मुकदमा दर्ज
पयागपुर थाना क्षेत्र निवासी ग्रामीण पिंटू पुत्र अलखराम अपने जमीन पर बीते बुधवार को निर्माण करवा रहा था।इसी दौरान गांव निवासी कौशल,नन्हू,चमन व बाबू पहुंचे और बना पिलर तोड़ने लगे। ग्रामीण पिंटू ने जब मना किया तो विपक्षी द्वारा गाली गलौज देते हुवे मारपीट की जिस पर ग्रामीण ने पयागपुर थाने पर तहरीर दिया।जिस पर पुलिस ने मुकदमा दर्ज करते हुवे जांच शुरू कर दी है।