छिबरामऊ: खुबरियापुर में दो पक्षों के बीच मामूली बात को लेकर हुआ विवाद, तीन लोग घायल, दी गई तहरीर
छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र के खुबरियापुर में दो पक्षों में मामूली सी बात को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते दोनों पक्षों में जमकर लाठी डंडे चल गए जिसमें दोनों पक्ष से कुल तीन लोग घायल हो गए।वही दोनों पक्ष ने सोमवार की रात 8:25 पर कोतवाली में पहुंचकर प्रार्थना पत्र देते हुए कार्रवाई की की मांग।प्रभारी निरीक्षक विष्णुकांत तिवारी ने बताया जांच कर होगी कार्रवाई।