छिबरामऊ: खजुरियन नगला में चूल्हे की चिंगारी से छप्पर में लगी आग, एक युवती झुलसी
छिबरामऊ कोतवाली क्षेत्र के खजुरियन नगला की रहने वाली राधा अपने घर पर छप्पर के नीचे खाना बना रही थी। कि तभी चूल्हे की चिंगारी उठने से छप्पर में आग लग गई। जिससे वह गंभीर रूप से झुलस गई। हादसे के बाद परिजनों द्वारा उसे घायल अवस्था में रविवार की दोपहर 2:45 पर 100 शैय्या अस्पताल में भर्ती कराया गया जहां उसका उपचार नियंत्रण जारी है।