नरसिंहपुर: सतधारा एसएसटी चैक पर पोस्ट पर 600000 रुपये से अधिक की राशि जब्त,उड़नदस्ता दल ने की कार्रवाई।
लोकसभा निर्वाचन- 2024 को स्वतंत्र, निष्पक्ष एवं पारदर्शी रुप से सम्पन्न कराने के उद्देश्य कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक के निर्देशन में जिले में SSTचैक पोस्ट बनाये गये हैं जिसमें गठित टीमों द्वारा लगातार वाहनों की जांच की जा रही है। साथ ही वीडियोग्राफी की जा रही है। इसीक्रम में डोभी निवासी अमन जैन की कार से 6लाख से अधिक की राशि जब्त की।