गुण्डरदेही नगर सहित अन्य को गांव में अवैध शराब बिक्री जोरों शोरों से जारी है लेकिन सब कुछ जानने के बावजूद भी आबकारी विभाग केअधिकारी कर्मचारी चुप्पी साधे बैठे नजर आ रहे हैं अभी होली का पर्व चल रहा है जिसमें शराब तस्कर ज़्यादा सक्रिय है, होली के दिन जब सभी शराब दुकानें बंद था अब उसका जमकर फ़ायदा शराब तस्कर उठाए लेकिन इसके बावजूद भी आबकारी विभाग के अधिकारी कर्मचारी इस पर कोई कार्यवाही नहीं किया जिससे या स्पष्ट होता है कि यह सारा अवैध काम इन्हें के देख रेख में होता है।