फुलेरा मु. सांभर: मींढा गांव निजी बस की टक्कर से भाई-बहन दोनों की हुई दर्दनाक मौत, हादसे की सूचना पर घर में मचा कोहराम
फुलेरा के समीप बिजारणीयो का बास मींढा गांव में आज शनिवार को भाई-बहन की सपनो की उड़ान भरने पहले से जीवन की डोर एक दर्दनाक सडक हादसे में टूट गई। दरअसल भाई हेमंत अपनी बहन किरण को परीक्षा दिलवाने के बाद बाइक से अपने घर लौट रहा था। बीच रास्ते में मींढा गांव के समीप एक निजी बस की जबरदस्त भिड़ंत में दोनों की दर्दनाक मौत हो गई। वहीं हादसे के बाद घर में कोहराम मच गया