इकदिल इलाके के बिरारी गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में ननिहाल में रह रहे युवक शिवम की दर्दनाक मौत हुई, रविवार शाम करीब 4 बजे पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर जांच में जुटी है बताया गया कि मृतक शराब पीने का आदि था मामले की जानकारी मिलने के बाद सीओ सिटी और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची थी मृत्यु की असली कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद ही सामने आ पाएगी।