लंभुआ: सुलतानपुर जिले के भदैया में नागपंचमी पर्व का त्यौहार धूमधाम से मनाया गया, महिलाओं ने विधि-विधान से की नागदेवता की पूजा
सुलतानपुर के भर्दैया विकास खंड के क्षेत्र में मंगलवार को नागपंचमी का त्यौहार धूमधाम से मनाया गया। महिलाओं ने सुबह से ही सजधज कर नागदेवता की विधि-विधान से पूजा की। उन्होंने चना, दूध और गुड़ चढ़ाकर नागदेवता का अभिषेक किया। पूरे क्षेत्र में महिलाएं कजरी और पारंपरिक शिव गीतों को गाती हुई बागों और तालाबों के किनारे पहुंचीं। कई घरों में महिलाओं ने आटा गूंथकर नाग