करनाल: सिटी थाना पुलिस एरिया में गुम हुआ एक छोटा बच्चा पुलिस और सोशल मीडिया के सहयोग से अपने परिजनों तक पहुंचा
Karnal, Karnal | Feb 4, 2024 करनाल के थाना सिटी पुलिस एरिया से गुम हुआ एक बच्चा पुलिस और सोशल मीडिया के सहयोग से अपने परिजनों तक पहुंच गया है। पुलिस अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि बच्चा सिटी थाना एरिया में लावारिस अवस्था में घूम रहा था। जिसको कुछ लोग लेकर थाने पहुंचे, इसके बाद खबर सोशल मीडिया पर प्रसारित की गई। जिसके बाद परिजन बच्चे को लेने सिटी थाने पहुंच गए, फिलहाल परिजनों को बच्चा सौंप दिया गया है।