पीएम मोदी के काशी दौरे को लेकर भाजपा ने की विशेष तैयारी, जनसभा की व्यवस्था को 17 भागों में बांटा
Sadar, Varanasi | Apr 10, 2025 प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 11 अप्रैल को काशी आगमन पर उनके भव्य एवं एतिहासिक स्वागत के लिए काशीवासी तैयार है। पीएम मोदी के काशी आगमन पर उनका हर हर महादेव के उद्घोष के साथ स्वागत होगा। पीएम मोदी का ये 50वां काशी दौरा है इसलिए भी पार्टी कार्यकर्ता व काशीवासी काफी उत्साहित है।